देश की राजनीति में एक नए अध्याय का प्रारंभ करते हुए देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी द्वारा सुशासन एवं स्वच्छ राजनीति हेतु 11 अक्टूबर से जन चेतना यात्रा शुरू की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह यात्रा किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ के लिए नहीं अपितु सुशासन एवं स्वच्छ राजनीति के लिए है.
जीवन के 84 वसंत देख चुके और छः दशक से अधिक के राजनीतिक अनुभव वाले व्यक्ति द्वारा यदि यह यात्रा की जा रही है तो जाहिर है इसमें उनका व्यक्तिगत स्वार्थ कुछ नहीं होगा. फिर उन्हें इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी. इसका सीधा उत्तर यह है की देश में जिस प्रकार से जनता राजनीति के गिरते हुए स्तर से चिंतित है उसमे यह आवश्यक है की आडवानी जैसी साफ़ छवि वाला व्यक्ति जनता को जागरूक करने की जिम्मेवारी ले.
चालीस दिनों तक चलने वाली, देश के तेईस प्रदेशो और चार केन्द्रशासित प्रदेशो के लगभग सौ जिलो से निकलने वाली साढ़े सात हजार किलोमीटर लम्बी इस यात्रा का पूरा देश बेसब्री से इन्तजार कर रहा है. देशवासी इस कुशासन से परेशान हैं और गन्दी होती राजनीति से त्रस्त.
आडवानी जी की इस पहल का पूरा देश स्वागत कर रहा है और उन्हें इस यात्रा की सफलता के लिए शुभकामना दे रहा है. 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा बहुत जल्द जनांदोलन में परिवर्तित हो जाएगी और देश में जनाकांक्षाओ के अनुरूप सुशासन एवं स्वच्छ राजनीति का शुभारम्भ होगा.
आडवानी जी की इस पहल के लिए उन्हें साधुवाद!
No comments:
Post a Comment